Monday, May 4, 2020

किराना व्यापारी को गाली देने वालों जरा आपको बता दू ,की सभी भाव आसमान छू रहे है उसका कारण है .

किराना व्यापारी को गाली देने वालों जरा आपको बता दू ,की सभी भाव आसमान छू रहे है उसका कारण है .
1) सभी ट्रांसपोर्ट ने अपना भाड़ा दुगना कर दिया है क्योंकि उन्हें सिर्फ एक दिशा का भाड़ा मिल रहा है .
2) माल की शॉर्टेज का कारण है कोई भी ट्रांसपोर्ट का ड्राइवर जल्दी तैयार नही हो रहे माल लाने में , क्योंकि उनको हाईवे पर ढाबे बंद होने से खाने ने दिक्कत हो रही है .
3) हर एक ब्रांडेड कंपनियों ने सभी स्कीमों पर पाबंदी लगा दी है क्योंकि कंपनी में काम करने वाले मजदूर छुटियों पर है ,वे काम नही करना चाहते है ,इसलिए कई कंपनी में मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट आई है .
4) किराना एसोसिएशन ने खुद को बंद करने की गुहार लगाई थी ,लेकिन सरकार ने विनंती करके खुलवाया ,ताकि आप भूखे ना मरो .
5) होलसेल और रिटेल किराना व्यापारी अब दुकानें बंद करने के विचार में है क्योंकि एक ही दिन में वाशी APMC मार्किट में 20 से ज्यादा व्यपारी को कोरोना पॉजिटिव आया .
6) अगर आप सोचते हो कि किराना वालों आपको लुटा है तो आप एक दम गलत हो , व्यापारी आपके लिए रोज़ सुबह 6 बजे उठ कर किराना माल मार्किट से लाता है ,क्योंकि 11 बजे मार्किट बंद हो जाती है . 
अगर किराना व्यापारी अपने मौत के रिस्क पर आपसे 2 -3 रुपये ज्यादा भी लेता है तो हस्ते हस्ते दे दो , क्योंकि उसका भी परिवार और वो आपके परिवार के लिए भी सोच रहा है . 
जरा दिमाग लगाओ ,अगर सभी दुकानों की तरह किराना बंद होता तो क्या आप अब तक जिंदा होते ?   
ऐसे लोकडाऊन में भी लोगों के घरों में दाल तडका , ईडली वडा सांभार, चना मसाला ,मुंग दाल वडा, छोले पुरी ,मिसल,पोहा जैसे शाकाहारी व्यजन बन रहे है और मजे लूट रहे क्योंकि आपको समान मिल रहा है ,वरना अब तक आपको चावल पानी से गुजारा करना पड़ता , वैसे कुछ ही दिनों में apmc खुद को बंद करने का विचार कर रही है , तब आपको एहमियत समझ मे आएगी ...पैसा तो हॉस्पिटल में डॉक्टर भी लेता है लेकिन आप उसे भगवान बोलोगे ,लेकिन अन्नदाता को चोर बोलते हो ? धन्यवाद मत दो हमे लेकिन चोर केहने का अधिकार किसीको नही हे ईस बात का ध्यान रखे...जय सियाराम🚩🚩🙏🙏

No comments:

Post a Comment