Saturday, May 9, 2020

09/05/2020 ख़बर

➡गुजरात - अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, गृहमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर अफवाह फैलाई थी, सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट कर वायरल किया था.

➡दिल्ली - गृहमंत्री अमित शाह का ट्वीट, मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं, कुछ लोगों ने मेरी मौत की दुआ मांगी, मेरी स्वास्थ्य पर अफवाह फैलाई गई, मैं कोरोना के खिलाफ लड़ाई में व्यस्त हूं, लोग काल्पनिक सोच का आनंद लेते रहे, इसलिए मैंने कोई स्पष्टता नहीं दी, मेरे लाखों कार्यकर्ताओं ने चिंता व्यक्त की, अफवाह फैलाने वाले से कोई द्वैष नहीं, अफवाह स्वास्थ्य को और मजबूत करती है-शाह.

➡लखनऊ - कोरोना मरीज मिलने के बाद हज़रतगंज के नरही में कॉलोनी को किया गया सील, स्वास्थ विभाग ने लोगों के सैंपल लिए, पड़ोस के मकान में रह रहे लोगों की सैंपलिंग.

➡लखनऊ - ट्रेन की बोगी में सीतापुर निवासी युवक की मौत, सीतापुर के 30 वर्षीय मजदूर कन्हैयालाल की मौत, ट्रेन में संदिग्ध मौत से यात्रियों में हड़कम्प मचा, शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मजदूरों को लेकर श्रमिक ट्रेन पहुंची चारबाग स्टेशन, गुजरात के भावनगर से 1200 मजदूर पहुंचे चारबाग, बस्ती जा रही ट्रेन चारबाग स्टेशन पहुंची,हड़कंप.

➡लखनऊ - लखनऊ में डीएम अभिषेक प्रकाश ने गेहूं क्रय केंद्र में धांधली पर की कार्रवाई, भुगतान में देरी और घटतौली पकड़ी, एडीएम आपूर्ति, डिप्टी RMO को स्पष्टीकरण, दोनों अफसरों के वेतन रोकने के आदेश, 
सरोजनीनगर के किशनपुर कुड़िया का मामला.

➡उन्नाव - दबंगों ने व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की, विवाद में दबंगों की पिटाई से मौत, 4 दबंगों पर हत्या करने का आरोप, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, बांगरमऊ के एकडला गांव की घटना.

➡बहराइच - बहराइच में कोरोना के 5 नए मरीज मिले, एक साथ 5 मरीज मिलने से जिले में हड़कम्प, जिले में अबतक 13 कोरोना पॉजिटिव, सीएमएस ने कोरोना मरीज की पुष्टि की.

➡फिरोजाबाद - कोरोना को लेकर अच्छी खबर, आज 4 और कोरोना मरीज डिस्चार्ज, फिरोजाबाद में मरीजों की संख्या 174.

➡लखीमपुर खीरी - झंडी चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप, चौकी इंचार्ज पर पट्टे से पीटने का आरोप, SI पर ग्रामीण ने लगाए गंभीर आरोप, निघासन के लंघनिया पुरवा का मामला.

➡बुलंदशहर - मोबाइल शौचालयों में लगी भीषण आग, मोतीबाग ग्राउंड में थे मोबाइल शौचालय, फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने में जुटी, बुलंदशहर के मोतीबाग का मामला.

➡आज़मगढ़ - अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसी, हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत, 4 घायल, अस्पताल में भर्ती कराया, जीयनपुर के बखालिस बाजार की घटना.

➡नोएडा - पानी लेने जा रहे युवक को पुलिस ने पीटा, पुलिस कर्मी ने युवक को लात मारी, गंदी गाली दी, सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 22 की घटना.

➡नोएडा - नोएडा में आज कोरोना के 2 नए केस, 2 लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, सेक्टर 66 और सेक्टर 45 में मिले केस, सेक्टर 66 के मरीज की हो चुकी मौत, नोएडा में कोरोना मरीजों की संख्या 216.

➡गाजियाबाद - कोरोना पर गाजियाबाद के लिए राहत की खबर, 24 घंटे में कोरोना का नया मरीज नहीं मिला, गाजियाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या 133.

➡अलीगढ़ - अलीगढ़ में कोरोना मरीज की मौत, मौत के बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थी महिला, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत, देहली गेट इलाके की निवासी थी महिला.

➡इटावा - पुलिस गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार सिपाही की इलाज के दौरान मौत, दारोगा पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी, कार्रवाई न होने से परिजनों में आक्रोश, टीटी चौकी इंचार्ज मारी थी टक्कर.

➡बलिया - भारत समाचार की खबर का असर, छेड़छाड़ मामले में डबल मर्डर का मामला, लापरवाह खेजुरी इंस्पेक्टर लाइन हाजिर किए गए, खेजुरी क्षेत्र के मासुमपुर का मामला.

➡हरदोई - सपा नेता,शराब माफिया सुभाष पाल की संपत्ति की होगी कुर्की, भाई की भी संपत्ति की जाएगी कुर्क, डीएम पुलकित खरे ने दी जानकारी, कुर्की के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर नियुक्त, सुरसा थाना इलाके के हैं सपा नेता.

➡फतेहपुर - स्कूल के प्रबंधक पर तलवार से जानलेवा हमला, युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, किशनपुर के रायपुर भसरौल का मामला.

➡बुलंदशहर - 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, छतारी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी.

➡हरदोई - लॉक डाउन में खनन माफिया सक्रिय, सांडी के नयागांव गांव में मशीन लगाकर धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन.

➡मुरादाबाद - बैंक्विट हॉल, होटल मैनेजर पर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज, ब्यूटी पार्लर संचालिका की तहरीर पर FIR, थाना मझोला क्षेत्र की घटना.

➡हरदोई - नवजात की मौत के बाद परिजनों का अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, कछौना सीएचसी का मामला.

➡कानपुर - महिला ने दारोगा पर लगाए गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, महिला पर समझौते का बना रहे दबाव, परम पुरवा चौकी इंचार्ज है देव नारायण, पीड़िता को ही धमका रहा चौकी इंचार्ज.

➡जालौन - जालौन में कोरोना वायरस का कहर जारी, जालौन में आज कोरोना के 18 नए केस, 18 नए लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 30.

➡गाजीपुर - कोरोना मरीज मिलने का मामला, कोरोना मरीज को भेजा वाराणसी, मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया, युवक के संपर्क में आए लोग क्वारेंटीन, नन्दगंज के खिदिरपुर का मामला.

➡फिरोजाबाद - भारत समाचार की खबर का असर, कोरोना मरीज के अंतिम संस्कार का मामला, विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ थाना लाइनपार पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, छार बाग इलाके के 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज.

➡फिरोजाबाद - फिरोजाबाद में आज 4 नए केस मिले, 4 लोगों को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, फिरोजाबाद में मरीजों की संख्या 174, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की पुष्टि.

➡प्रतापगढ़ - जिले में दूर-दूर बनाए गए मूल्यांकन केंद्र लेकर शिक्षकों में रोष, शिक्षक संघ ने डीआईओएस को लिखा पत्र, मूल्यांकन केंद्रों को लेकर शिक्षक परेशान.

No comments:

Post a Comment