Monday, May 4, 2020

ब्रेकिंग प्रतापगढ़ । शासन के निर्देश पर दुकानों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार ने जारी किया आदेश ।

ब्रेकिंग प्रतापगढ़ । शासन के निर्देश पर दुकानों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार ने जारी किया आदेश । शहरी क्षेत्र में खुलेंगी सभी आवश्यक, गैर आवश्यक एकल दुकानें । ग्रामीण क्षेत्रों में डीएम ने दी सभी प्रकार की औद्योगिक गतिविधि की अनुमति । जबकि शहरी क्षेत्रों में जिस साइट पर उपलब्ध होंगे श्रमिक वहीं होगा निर्माण कार्य । बाहर से श्रमिक लाने की अनुमति नहीं !  शाम 07 बजे से सुबह 07 बजे तक बाहर  निकलने पर रोक । घर मे रहेंगे 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोग एवं 10 वर्ष तक के बच्चे । सरकारी कार्यालयों में सभी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य , शेष स्टाफ से आवश्यकता अनुसार बुलाये जाएंगे 33% कर्मचारी । जबकि निजी कार्यालय 33 %  कार्यक्षमता के साथ ही खुलेंगे , शेष लोग घर से कार्य करेंगे । सुबह 10 बजे से सायं 07 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें । किसी भी शराब की दुकान पर इकठ्ठे नहीं होंगे 05 व्यक्ति से अधिक व्यक्ति । स्कूल ,कालेज , मॉल, खेल परिसर आदि पूर्णतः रहेंगे बन्द ।

No comments:

Post a Comment